
Maharashtra News: हिंसा के बाद अमरावती में तीन दिनों के लिए इंटरनेट बंद, BJP के बंद के दौरान दुकानों पर हुआ था पथराव
ABP News
महाराष्ट्र के अमरावती में ‘बंद’ के दौरान हिंसा कीघटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है साथ ही तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में ‘बंद’ के दौरान हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से कथित तौर पर बुलाए गए बंद के दौरान शनिवार सुबह उग्र भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया. त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक घटना के विरोध में अमरावती में मुस्लिम संगठनों द्वारा शुक्रवार को आयोजित रैली के दौरान हुए पथराव के विरोध में शनिवार को बंद का आह्वान किया गया था.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












