
Maharashtra Helicopter Crash: जलगांव के जंगलों में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत; ट्रेनी महिला पायलट घायल
Zee News
महाराष्ट्र के जलगांव में एविएशन एकेडमी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि 1 महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) में शुक्रवार को एविएशन एकेडमी का एक एयरक्राफ्ट क्रैश (Aircraft Crash) हो गया. ये हादसा वर्दी शिवारा के पास चोपड़ा तालुका के जंगलों में शाम 4 बजे हुआ, जिसमें फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई है. जबकि एक महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई है. 2/2 Unfortunately, we lost the flight instructor & the trainee is severely injured. My heartfelt condolences to the bereaved family & prayers for the trainee’s quick recovery. बताया जा रहा है कि एयक्राफ्ट क्रैश होने के बाद सबसे पहले स्थानीय आदिवासी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ही घायल ट्रेनी महिला पायलट अंशिका गुर्जर को एयरक्राफ्ट के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. साथ ही दम तोड़ चुके फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के शव को भी एयरक्राफ्ट से निकाला. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








