
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ
AajTak
महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. राज्य में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर यानी कल से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है.
भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज (15 दिसंबर) होने जा रहा है. इसमें नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे. इस बीच एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.
राज्य में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर यानी कल से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है.
CM सहित 43 मंत्रियों की लिमिट
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाल ही में (13 दिसंबर) राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी. सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है. इसके बाद शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं.
गृह मंत्रालय को लेकर भी दावेदारी
महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे जा चुके हैं. शिवसेना कई मौकों पर शिंदे को उनके कद के अनुरूप पद दिए जाने की बात कह चुकी है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने गृह मंत्रालय मांगा था, जिस पर भाजपा सहमत नहीं हुई.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








