
Maharashtra: व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन तस्कर अरेस्ट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
AajTak
सांगली जिले में पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई एम्बरग्रीस की कीमत 19 करोड़ 17 लाख 20 हजार रुपये है. चेकिंग के दौरान पुलिस को दो गाड़ियों में 19 किलो 172 ग्राम वजन की व्हेल उल्टी के तीन थैलीयां मिलीं.
महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई उल्टी की कीमत 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. व्हेल मछली की उल्टी यानी एम्बरग्रीस को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मिरज शहर से कर्नाटक जाने वाली सड़क से जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा, इनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी ने बताया कि एम्बरग्रीस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 19 करोड़ 17 लाख 20 हजार रुपये है. पुलिस को गुप्त सूचना मिलती थी कि व्हेल की उल्टी को कर्नाटक ले जाया जा रहा है.
19 करोड़ की व्हेल की उल्टी पकड़ी गई
तुंरत ही पुलिस ने नाके लगाकर चेंकिग शुरू की तो दो गाड़ियों में 19 किलो 172 ग्राम वजन की व्हेल उल्टी के तीन थैलीयां मिलीं. पुलिस ने मंगेश माधव शिरवाडेकर (36) संतोष उर्फ विश्वास श्रीकृष्ण सागवेकर (35) और वैभव भालचंद्र खोबरेकर (29) को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक समुद्र में यह मछली कई चीजों को खा जाती है. जब वह इन चीजों को नहीं पचा पाती है, तो उगल देती है. एम्बरग्रीस स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है. एक तरह से यह मोम से बना पत्थर की तरह ठोस पदार्थ होता है. इसका इस्तेमाल परफ्यूम और महंगी दवाइयां बनाने के लिए होता है. यह स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











