
Maharashtra: राज ठाकरे के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, लाउडस्पीकर पर अल्टीमेटम के ऐलान के बाद सरकार अलर्ट
ABP News
Maharashtra: मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाकर एक बार फिर सुर्खियों में आने वाले राज ठाकरे पर एक मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.
Maharashtra: महाराष्ट्र में चल रही लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच राज ठाकरे के घर से बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाकर एक बार फिर सुर्खियों में आने वाले राज ठाकरे पर एक मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार राज ठाकरे के खिलाफ 2008 के एक मामले को लेकर उन पर नॉन बेलेवल वारंट जारी किया गया है. यह वारंट सांगली कोर्ट की तरफ से जारी किया गया है. वहीं राज ठाकरे को crpc की धारा 149 के तहत नोटिस भेज सकती है मुंबई पुलिस.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












