
Maharashtra: ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी करते तीन लोग गिरफ्तार
ABP News
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की कालाबाजारी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वरतक मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त, पंकज शिरसत ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पुलिस ने शनिवार को एक योजना बनायी और शुरुआत में दो लोगों को पकड़ा, जो दवा को अवैध रूप से बेचने आए थे.
कोरोना के कहर से पूरा देश परेशान है लेकिन कुछ लोग इस विकराल समय में भी गोरखधंधा करने से बाज नहीं आते हैं. महाराष्ट्र में पुलिस ने म्यूकोरमाइकोसिस या ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा की कथित तौर पर कालाबाजारी करने को लेकर यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वरतक मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त, पंकज शिरसत ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पुलिस ने शनिवार को एक योजना बनायी और शुरुआत में दो लोगों को पकड़ा, जो दवा को अवैध रूप से बेचने आए थे. 14 इंजेक्शन बरामद किए गएउन्होंने बताया कि पड़ोसी नवी मुंबई के पनवेल और पालघर जिले के वसई के रहने वाले दो लोगों को ठाणे में कपूरबावड़ी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1,09,424 रुपये के लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी के 14 इंजेक्शन बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पालघर के बोईसर से एक व्यक्ति से शीशियां खरीदी थीं. पुलिस ने बाद में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. उन्हें 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












