
Maharashtra: पहले जुड़वां, अब एक साथ चार बच्चों की मां बनी महिला, डॉक्टरों ने किया दुर्लभ सर्जरी
AajTak
सातारा जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों ने बताया कि यह बेहद दुर्लभ मामला है, जो 10 लाख से 5 करोड़ प्रसवों में कभी होता है. खास बात यह है कि महिला पहले भी जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी है. आपातकालीन सिजेरियन से प्रसव कराया गया. मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
महाराष्ट्र के सातारा जिले के जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टरों के अनुसार यह बेहद दुर्लभ मामला है, क्योंकि चार बच्चों का जन्म एक साथ होना करीब 10 लाख से 5 करोड़ प्रसवों में केवल एक बार ही देखने को मिलता है.
डॉक्टरों ने बताया कि इस मामले को और भी खास बनाता है कि महिला पहले भी जुड़वां बच्चों को जन्म दे चुकी है. महिला को शुक्रवार शाम सांस लेने में तकलीफ और प्रसव पीड़ा की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भ में चार बच्चों को लिए हुए है. स्थिति की गंभीरता और महिला की नाजुक तबीयत को देखते हुए तत्काल आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़ें: सातारा: एकतरफा प्यार में सनकी ने नाबालिग छात्रा पर की चाकू से हमले की कोशिश, Video Viral
जिला सिविल सर्जन डॉ. युवराज कारपे ने बताया कि यह जटिल सर्जरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सदाशिव देसाई और डॉ. तुषार मासराम ने की. एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीलम कदम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली राठौड़ पाटिल और अन्य सहयोगी स्टाफ ने इसमें अहम भूमिका निभाई. इस पूरी प्रक्रिया को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सातारा के डीन डॉ. विनायक काले के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया.
ऑपरेशन सफल रहा और महिला ने सुरक्षित रूप से चार बच्चों को जन्म दिया. फिलहाल मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में जटिलताएं अधिक होती हैं, लेकिन टीमवर्क और तुरंत लिए गए फैसलों की वजह से यह प्रसव सुरक्षित हो सका. इस खबर ने पूरे इलाके में उत्सुकता और खुशी का माहौल पैदा कर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










