
Maharashtra: डॉक्टर के अस्पताल परिसर में मिली थीं मानव खोपड़ियां, अब घर से मिले 97 लाख रुपये
AajTak
यह मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा जिले के आर्वी शहर (Arvi town of Wardha district) का है. यहां एक डॉक्टर के अस्पताल परिसर में बने गोबरगैस चैंबर में से 12 मानव खोपड़ियां व हड्डियां मिली थीं. इस मामले की जांच की जा रही थी. इसी बीच पुलिस अस्पताल के डॉक्टर के घर छापा मारा तो तीन सीलबंद अलमारियों से 97 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई.
महाराष्ट्र के वर्धा (Wardha Maharashtra) में एक डॉक्टर के यहां से पुलिस ने 97 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं. पुलिस ने डॉक्टर (Doctor) के यहां करीब 9 घंटे तक कार्रवाई की. यहां डॉक्टर नीरज कदम (Dr. Neeraj Kadam) के घर से तीन अलमारियों से राशि बरामद की गई. बरामद राशि का डॉ. कदम हिसाब नहीं दे पा रहे हैं. इस मामले को पुलिस ने आयकर विभाग (Income tax department) को सूचना दी है. थानेदार पिदुरकर आर्वी ने कहा कि हम आयकर टीम के साथ मिलकर इस मामले की जांच करेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











