
Maharashtra: गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी ब्वॉयफ्रेंड करने जा रहा था सुसाइड, पुलिस ने 200 सीढ़ी चढ़कर बचाई जान
Zee News
महाराष्ट्र के पालघर में गर्लफ्रेंड की शादी से परेशान ब्वॉयफ्रेंड सुसाइड करने निकल पड़ा. हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को बचा लिया.
पालघर: गर्लफ्रेंड की किसी दूसरे शख्स से शादी को ब्वॉयफ्रेंड बर्दाश्त न कर सका. इस घटना ने उसे इतना ज्यादा तोड़ दिया कि वो अपनी जान देने के फैसला कर बैठा और पहाड़ी पर चढ़ गया. हालांकि इससे पहले कुछ अनहोनी होती, किसी ने पुलिस को सुसाइड की सूचना दे दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया. पूरा मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले का है जहां पुलिस ने गर्लफ्रेंड के किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने से परेशान 27 वर्षीय कारोबारी को समय रहते आत्महत्या करने से रोक लिया. यह जानकारी अधिकारी ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि युवक शनिवार की सुबह आत्महत्या करने के इरादे से वसई (पूर्व) की पहाड़ी पर चढ़ा था, लेकिन समय रहते कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










