Maharashtra: गढ़चिरौली के जंगल में मुठभेड़, चार नक्सली मारे गए
ABP News
महाराष्ट्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुंबई: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुंबई से 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहबत्ती वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई.
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमें सूचना मिली है कि चार नक्सली मारे गए हैं.’’ उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












