
Maharashtra के कोल्हापुर में अब भी कहर बरपा रहा Corona, ऑक्सीजन बेड्स की हो सकती है कमी!
Zee News
महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में कोरोना वायरस अब भी कहर बरपा रहा है. सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के मामले यहीं पर हैं. जबकि सिंधुदुर्ग में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती हैं. महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग ने आंकड़े जारी कर इसकी पुष्टि की है.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने कोरोना वायरस संबंधी साप्ताहिक आंकड़े साझा किए हैं, जिनके मुताबिक प्रदेश में संक्रमण की सबसे अधिक दर कोल्हापुर (Kolhapur) में है, और इसके पड़ोसी जिले सिंधुदुर्ग में ऑक्सीजन बेड पर सर्वाधिक मरीज भर्ती हैं. इसमें बताया गया कि कोल्हापुर में नमूने संक्रमित पाए जाने की दर 13.77 फीसदी है, और सिंधुदुर्ग में 55.20 फीसदी मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं. ये आंकड़े महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए हैं. इसमें ये भी बताया गया है कि पिछले हफ्ते कोल्हापुर में संक्रमण की दर 15.85 प्रतिशत थी, और यहां ऑक्सीजन बेड के भरे होने का प्रतिशत 67.41 था. आंकड़ों के अनुसार, राज्य भर में 16,570 ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं. हालांकि यह आंकड़ा लगातार घट रहा है. इनमें बताया गया कि रायगढ़ और रत्नागिरी में संक्रमण दर क्रमश: 12.77 फीसदी और 11.90 फीसदी है. गोंदिया में संक्रमण दर सबसे कम 0.27 प्रतिशत है. पुणे में संक्रमण दर 9.88 फीसदी और नागपुर में 1.25 फीसदी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








