
Maharajganj Flood: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा की
ABP News
Maharajganj Flood: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राशन किट भी दिया.
Maharajganj Flood: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज महाराजगंज जनपद के निचलौल और नौतनवा तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई गावों के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित किया. वित्त मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते समय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बेहद संवेदनशील है, जो जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है. बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है. बाढ़ में गिरे मकानों के मकान का निर्माण कराया जाएगा.'More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












