
Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 मार्च से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मंगल-चंद्र की युति से होगी धन वर्षा!
AajTak
Mahalaxmi Rajyog 2026:16 मार्च को 'महालक्ष्मी राजयोग' बन रहा है. मंगल-चंद्र की विशेष कृपा से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है . क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल? जानें धन लाभ और तरक्की के गुप्त ज्योतिषीय संकेत.
Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 मार्च 2026 की तारीख ज्योतिषीय नजरिए से आपके भाग्य को बदलने वाली साबित हो सकती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन ग्रहों के सेनापति 'मंगल' और मन के कारक 'चंद्रमा' मिलकर 'महालक्ष्मी राजयोग' का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को धन और ऐश्वर्य का सबसे बड़ा सूचक माना गया है. हालांकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी 'लॉटरी' लगने वाली है. आइए जानते हैं, मंगल और चंद्र की इस शुभ दृष्टि से किन जातकों की खाली तिजोरी भरने वाली है.
क्या होता है महालक्ष्मी राजयोग? जब कुंडली में मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के साथ केंद्र या त्रिकोण भाव में होते हैं या एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालते हैं, तब 'महालक्ष्मी राजयोग' बनता है. मंगल साहस, ऊर्जा और भूमि का प्रतीक है. चंद्रमा मन, शीतलता और धन के प्रवाह का कारक है. जब इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा मिलती है, तो जातक को न केवल आर्थिक लाभ होता है, बल्कि उसे समाज में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान भी मिलता है.
इन 3 राशियों की लगेगी 'लॉटरी' (Lucky Zodiac Signs)1. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपने कहीं पुराना निवेश किया है, तो वहां से मोटा मुनाफा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को बॉस से तारीफ और बढ़ी हुई सैलरी की खुशखबरी मिल सकती है. अधूरे काम अब तेजी से पूरे होंगे . आप नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं.
2. कर्क राशि (Cancer): मेहनत का मिलेगा मीठा फल कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल और चंद्र की यह जोड़ी करियर में 'चार चांद' लगा देगी. जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी. सबसे अच्छी बात यह है कि परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा . दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से पटरी पर लौट आएंगे.
3. वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ में 'गोल्डन पीरियड' जैसा है. समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा . लोग आपकी सलाह मानेंगे. अगर कोई कानूनी विवाद या पुराना झगड़ा चल रहा था, तो फैसला आपके हक में आ सकता है. व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना चाहते थे, तो वो भी आसानी से मिल जाएगा. कुल मिलाकर, आपके पास पैसा टिकने लगेगा.
इस राजयोग का पूरा लाभ उठाने के लिए 16 मार्च को लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं और 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









