
Mahalakshmi Rajyog 2026: मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा साल का पहला महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को हासिल होगी तरक्की
AajTak
Mahalakshmi Rajyog 2026: 18 जनवरी को मकर राशि में मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जो 18 महीने बाद बन रहा है. यह योग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इस योग के प्रभाव से धन लाभ, व्यवसाय में सफलता, पदोन्नति, निवेश के अवसर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल की शुरुआत हो चुकी है. इस वर्ष की शुरुआत के साथ कई राजयोग और कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जनवरी को सेनापति मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके ठीक 2 दिन बाद 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में चले जाएंगे. ऐसे में मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग पूरे 18 महीने बाद बन रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ माना जाता है. जो व्यक्ति को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान दिलाता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को अचानक धन लाभ, व्यवसाय में सफलता, ऐश्वर्यपूर्ण जीवन, सुंदर वस्त्र-आभूषण, सुख-सुविधाएं और समाज में मान-सम्मान मिलता है. आइए जानते हैं कि नए साल के पहले महालक्ष्मी राजयोग के बनने से किन राशियों को फायदा होगा.
मेष
18 जनवरी को बनने वाला महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की प्रबल संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, इन्क्रीमेंट या कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. व्यापारियों के लिए निवेश और विस्तार का समय अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक फैसलों में सफलता मिलेगी
वृषभ
वृषभ राशि वालों पर महालक्ष्मी राजयोग का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. इस योग के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन संचय के अवसर बढ़ेंगे. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. प्रॉपर्टी, जमीन या घर से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. नौकरी में स्थिरता आएगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









