
Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा? जानें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Magh Purnima 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी.
Magh Purnima 2025: पूर्णिमा बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है जो हर महीने में एक बार आती है. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए और सत्यानारायण की कथा करनी चाहिए. हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है. इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को है.
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat)
माघ मास की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. उदयतिथि के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी को ही रखा जाएगा.
स्नान दान का समय- सुबह 5 बजकर 19 मिनट से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक
माघ पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि
माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं. साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध और गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए. इस दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुआं या बावड़ी में स्नान करें और स्नानादि के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर, व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए. और अंत में गरीब व्यक्तियों को दान जरूर से देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







