
Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
AajTak
Magh Purnima 2023: माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह सभी पूर्णिमाओं में सबसे खास मानी जाती है. इस दिन किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने बहुत शुभ माना जाता है. इस बार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी.
Magh Purnima 2023: शास्त्रों में सभी पूर्णिमाओं का विशेष महत्व है लेकिन माघ मास की पूर्णिमा विशेष फलदायी मानी गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्वर्ण से समस्त देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं. इसीलिए इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस वर्ष माघ पूर्णिमा पांच फरवरी 2023 को है. इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन किए गए दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है.
माघ पूर्णिमा 2023 का शुभ मुहुर्त (Magh Purnima 2023 Shubh Muhurat) माघ पूर्णिमा आरंभ- 4 फरवरी 2023 (शनिवार) को रात्रि 9.29 बजे माघ पूर्णिमा समापन-5 फरवरी 2023 (रविवार) को रात्रि 11.58 बजे
उदयातिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 05 फरवरी को ही मनाई जाएगी. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत सुबह 07 बजकर 07 से लेकर दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है जो माघ पूर्णिमा के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Importance)
माघ पूर्णिमा का महत्व का उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है. माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवता रूप बदलकर पृथ्वी पर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आते हैं. वहीं, प्रयागराज में एक महीने का कल्पवास (संगम के तट पर कुछ विशेष काल के लिए निवास करना) करने वाले श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के दिन ही इसका समापन करते हैं. मान्यता के अनुसार, कल्पवास करने वाले सभी श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के दिन गंगा मैया की पूजा अर्चना करते हैं. इसके बाद साधु-संतों और ब्राह्मणों को आदर पूर्वक भोजन कराते हैं. यह भी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही लोगों को दुख-दर्द और बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है.
माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Magh Purnima Ke Upay) माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का विशेष महत्व है. इसलिए इस दिन गंगा किसी भी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के पिछले कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं. इस दिन सत्यनारायण की भगवान की पूजा और कथा करने का भी विधान है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











