
Magh Maas 2024: आज से शुरू होने जा रहा है माघ मास, जानें दान का महत्व और सावधानियां
AajTak
Magh Maas 2024: माघ मास की शुरुआत 26 जनवरी यानी आज से होने जा रही है और समापन 24 फरवरी को होगी. ज्योतिषियों की मानें तो यह महीना भगवान कृष्ण का बेहद प्रिय है. साथ ही इस माह में गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है. इस महीने में ढेर सारे पर्व आते हैं.
Magh Maas 2024: माघ के महीने का संबंध भगवान कृष्ण से होता है. माघ का महीना पहले माध का महीना था, जो बाद में माघ हो गया. 'माध' शब्द का संबंध श्रीकृष्ण के एक स्वरूप माधव से है, इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं, साथ ही प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है. इसी महीने में संगम पर कल्पवास भी किया जाता है, जिससे व्यक्ति शरीर और आत्मा से नवीन हो जाता है. इस बार माघ का महीना 26 जनवरी यानी से शुरू हो रहा है और 24 फरवरी को इस महीने का समापन होगा. इस मास में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा का विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास 11 वां महीना होता है.
माघ मास में दान के नियम (Magh Mass Daan ke Niyam)
1. दान के लिए माघ के महीने को काफी शुभ माना जाता है. हालांकि इस महीने में दान करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. 2. जरूरी है कि आप दान कभी भी किसी दबाव में आकर ना दें. 3. दान हमेशा ऐसे व्यक्ति को देना चाहिए जिसे उसकी असल में जरूरत हो. 4. दान में दी जाने वाली सभी चीजें उत्तम कोटि की होना चाहिए. 5. दान में कभी भी मांस, मदिरा या नुकीली चीजें नहीं देनी चाहिए. 6. दान देते समय मन में हमेशा ये भाव रखें कि ये वस्तु ईश्वर की दी हुई है. 7. दान देते समय किसी भी व्यक्ति के लिए आपके मन में द्वेष नहीं होना चाहिए.
माघ मास के नियम (Magh Mass Niyam)
इस महीने में आपको सामान्य जल से स्नान करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा सुबह देर तक सोना, स्नान न करना स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं होगा. इस महीने से भारी भोजन नहीं करना चाहिए. इस महीने में तिल और गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है.
माघ मास का उपाय (Magh Mass upay)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










