
Madhya Pradesh Rains: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भयंकर बारिश, उफनती ओल नदी में डूबते-डूबते बचा युवक
AajTak
मध्य प्रदेश में इस वक्त भयंकर बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. एमपी के नमर्दापुरम के बनकेड़ी की उफनती ओल नदी में एक युवक बाइक समेत गिर गया. युवक ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसमंजर को कैमरे में कैद कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. नर्मदापुरम जिले में तेज़ बारिश से बरसाती नदी नाले उफान पर हैं. कल बनखेड़ी की ओल नदी उफान पर आ गई. इसी दौरान ये बाइक सवार युवक नदी पार करने की कोशिश में लहरों में बह गया. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











