Lucknow Lulu Mall: लखनऊ के लुलु मॉल पहुंचे अयोध्या के जगद्गुरू, करना चाहते थे शुद्धिकरण
AajTak
लखनऊ के लुलु मॉल में पहुंचे अयोध्या के जगद्गुरू परमहंस आचार्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वे मॉल में शुद्धिकरण के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई है. बता दें कि लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. लुलु मॉल परिसर में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन भी किया है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











