
Lucknow: पकड़ा गया बंदूक से दहशत मचाने वाला 70 साल का लल्लन खान, जमीन विवाद में 3 कत्ल का आरोप
AajTak
लखनऊ के ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी ललन और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मलिहाबाद में इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लल्लन उर्फ सिराज और उसका बेटा फराज फरार हो गया था. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही मुख्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे.
लखनऊ के ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी ललन और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मलिहाबाद में इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लल्लन उर्फ सिराज और उसका बेटा फराज फरार हो गया था.
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही मुख्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे. दोनों को यूपी एटीएस की टीम ने दबोचा है. शुक्रवार शाम जमीनी विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ मिलकर 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ का मलिहाबाद इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा था. तीन बीघा जमीन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था जिसका मुख्य आरोपी 70 साल का एक ऐसा बदमाश है जिसने बेटे के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदारों को मौते के घाट उतार दिया.
आरोपी का नाम लल्लन खान उर्फ सिराज खान है. उसे लोग गब्बर खान के नाम से भी जानते हैं. इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें 70 साल का लल्लन खान ने गोली चलाई थी. लल्लन खान पहले से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है और उसके खिलाफ पुलिस थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था उसमें लल्लन खान के गोली चलाने के बाद उसका बेटा फराज बंदूक अपने हाथ में ले लेता है और घर के दरवाजे पर जाकर दूसरी गोली चलाता है, इसके बाद वो फिर रायफल को लोड कर एक और गोली चलाता है. इस गोलीबारी में एक बच्चा समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी.
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी लल्लन खान के खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. वो अपने दौर का छंटा हुआ बदमाश रह चुका है. 80 के दशक में उसकी तूती बोलती थी.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











