
Lucknow के KGMU में सीनियर नर्स ने संविदा कर्मचारी से लगवाई उठक-बैठक, छलके आंसू!
AajTak
UP News: लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सीनियर स्टाफ नर्स ने संविदा कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया है. उसने संविदा कर्मचारी से उठक-बैठक लगवाई है.
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सीनियर स्टाफ नर्स ने संविदा कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया है. आरोप है कि उसने संविदा कर्मचारी को परेशान किया और फिर उससे उठक-बैठक लगवाई. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है.
वायरल वीडियो में संविदा कर्मचारी उठक-बैठक लगाते हुए दिख रहा है जबकि एक महिला की गिनती गिनते हुए आवाज रही है. जब संविदा कर्मचारी 10वीं उठक-बैठक लगाता है तो महिला उसे रुकने और फिर वहां से जाने को कहती है. इस पर संविदा कर्मचारी खड़े होकर अपनी आंखे पोंछते हुए वीडियो में दिखता है.
यह मामला केजीएमयू के ईएनटी (नाक-कान-गला) विभाग का बताया जा रहा है. घटना के वीडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू कर्मचारी संगठन में आक्रोश है. उन्होंने मामले में जांच कराए जाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है. संगठन ने इस मामले में कुलपति को पत्र लिखने की भी बात कही है.
केजीएमयू के कर्मचारी संगठन पदाधिकारी रामू कुमार के मुताबिक पता चला है कि केजीएमयू के ईएनटी विभाग की स्टाफ नर्स ने संविदा कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया है. उसने संविदा कर्मचारी से उठक-बैठक कराई है, जोकि पूरी तरह से निंदनीय है. कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
रामू कुमार ने कहा कि इस मामले में संगठन मांग करता है कि केजीएमयू प्रशासन जल्द से जल्द दोषी स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई करे. वहीं, केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. वीडियो कब का है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







