
Lucknow: आजम खान की तबियत बिगड़ी, लगातार कम हो रहा ऑक्सीजन लेवल
Zee News
आजम और उनके बेटे सीतापुर की जिला जेल में बंद हैं. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों का इलाज जेल में ही चल रहा था लेकिन रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लखनऊः लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है. आजम खान को लखनऊ मेदांता के जनरल वार्ड से ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है. सामने आया है कि उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था जिसके बाद उनको ICU में शिफ्ट किया गया. कुछ दिनों पहले पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से मौजूदा लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान और उनके बेटे कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









