
Love Jihad: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए लव जिहादी, ये सनसनीखेज मामले गवाह हैं!
AajTak
Love Jihad in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में क्राइम कंट्रोल की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधी सक्रिय हैं. इसमें सबसे ज्यादा गंभीर मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है. पिछले कुछ समय से यहां लव जिहादी तेजी से सक्रिय हुए हैं. हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
लखनऊ के गोमती नगर की रहने वाली सपना (बदला हुआ नाम) अपनी सेहत को लेकर बहुत फिक्रमंद थी. हर दिन अल सुबह अपनी एक दोस्त के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क में टहलने जाती थी. एक दिन एक लड़के से उसकी मुलाकात हुई. कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों अक्सर उस पार्क में मिलने लगे. सपना को सुहैल (बदला हुआ नाम) का साथ अच्छा लगने लगा. उसने अपनी दोस्त का साथ छोड़ अब सुहैल के साथ समय बीताना शुरू कर दिया. सपना का भरोसा जीतने के बाद एक दिन उसने उसे प्रपोज कर दिया. सपना ने भी अपनी सहमति जता दी. दोस्ती अब मोहब्बत में बदल चुकी थी. मोहब्बत बहुत जल्द बिस्तर तक पहुंच गई. सुहैल उसे लखनऊ के अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लेता.
एक दिन सपना ने सुहैल को बताया कि उसका पीरियड इस महीने नहीं आया है. अफजाल ने टेस्ट कराया तो पता चला कि वो तो गर्भवती है. सपना खुश हो गई, उसने सुहैल से कहा कि वो बच्चा रखना चाहती है. इसलिए दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन उसने मना कर दिया. पहले कहा कि वो गर्भपात कराए, उसके बाद शादी के बारे में सोचेंगे. सपना जिद्द पर अड़ गई. सुहैल ने उसे बहुत मारा-पीटा. उसे डरा धमकाकर अपनी भाभी के साथ अस्पताल भेज दिया. वहां सपना का गर्भपात कर दिया गया. इसके बाद भी वो उसके प्यार में पड़ी रही और शादी का दबाव बनाने लगी. इस बार सुहैल ने उसके सामने धर्मांतरण का प्रस्ताव रखा. उसने कहा कि उसके परिजन तब तक शादी के लिए तैयार नहीं होंगे, जब तक वो धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम नहीं बन जाती. लेकिन सपना ने इंकार कर दिया. सपना का इंकार सुहैल को इतना नागवार गुजरा की वो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देने लगा. लेकिन सपना दूसरी लड़कियों की तरह कमजोर नहीं निकली. उसे शादी का दबाव बनाए रखा. इससे डरकर सुहैल दुबई भाग गया. वहां जाने के बाद बहरीन में रह रहे अपने कुछ रिश्तेदारों के जरिए सपना को धमकी दिलाने लगा. सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने लगा. इसके बाद सपना ने उसके खिलाफ पुलिस केस कराने का फैसला किया. लखनऊ पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है. सपना और सुहैल की कहानी कल्पना पर आधारित नहीं है, बल्कि सच्ची घटना है. ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रही हैं. सबकी कहानी लगभग एक जैसी होती है. बस हर बार किरदारों के नाम बदल जाते हैं. घटना की जगह बदल जाती है.
यूपी में हुई लव जिहाद की प्रमुख घटनाएं... 1. पिछले महीने सितंबर की बात है. लखनऊ के मोहनलालगंज में रहने वाले एक हिंदू परिवार ने देखा कि उनकी लड़की नमाज पढ़ रही है. घर के लोग इसे देख सन्न रह गए. लड़की से कड़ाई से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने एक मुस्लिम लड़के निकाह कर लिया. उसने उसका धर्म भी परिवर्तन करा दिया है. इसके बाद परिजनों ने लड़की के सामान की तलाशी ली तो पता चला कि अमन नाम का एक लड़का उसके संपर्क में है. उसके लिखे कई खत बरामद हुए. लड़की के परिजनों ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया कि वो मुस्लिम लड़के को छोड़ दे, लेकिन उसका इतना ब्रेन वॉश हो चुका था कि वो नहीं मानी. एक दिन पता चला कि वो उस लड़के साथ घर से भाग गई. लड़की के पिता ने पुलिस केस दर्ज कराया. इसके बाद सर्विलांस के जरिए पता चला कि दोनों कोलकाता मे रह रहे हैं.
2. ''तुम हिन्दू हो. तुम्हें अपने घर नहीं ले जा सकता. मेरे परिवार के लोग इस बात को नहीं मानेंगे. एक काम करो या तो धर्म परिवर्तन कर लो या फिर दूसरी जगह अपनी शादी कर लो''...शादी करके 9 साल साथ रहने के बाद रोहित ने नेहा से जब ये बात कही तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे समझ नहीं आ रहा था कि रोहित ऐसा क्यों कह रहा है. लेकिन जब रोहित ने अपना असली नाम बताया तो सन्न रह गई. दरअसल मंदिर में जाकर उसकी मांग भरने वाले उस लड़के का असली नाम मोहम्मद शाहिद था. शाहिद उससे शादी करके लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. लेकिन कभी उसे अपने घर नहीं ले गया. पीड़िता जब उससे ससुराल जाने की जिद्द करने लगी तो उसने अपनी सच्चाई बयां कर दी. पीड़िता ने परिजनों को सच बता दिया है. इस मामले में केस दर्ज हो चुका है.
यह भी पढ़ें: क्या है 'ऑपरेशन कन्विक्शन', जो अपराधियों का काल बन चुका है!
3. इसी साल मई की बात है. लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर ली. हाथ में कलावा, गले में माला देखकर लड़की को भरोसा हो गया कि उसका दोस्त हिंदू है. दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि आरोपी आमिर लड़की का शारीरिक शोषण करने लगा. शादी की बात सामने आई तो उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. एक दिन लड़की ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि उसका किडनैप हो गया है. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद लड़की के नंबर को सर्विलांस पर डाला गया तो पता चला कि वो लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर है. पुलिस वहां पहुंची तो लड़की आरोपी लड़के और उसके दोस्तों के साथ ट्रेन में बैठ चुकी थी. पुलिस ने सभी आरोपियों आमिर, जाबिर, नादिर और वहाब को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









