
Loksabha Election: मनोज तिवारी या कन्हैया कुमार... नार्थ ईस्ट दिल्ली के दिल में कौन? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
नार्थ ईस्ट दिल्ली की सीट राजधानी की सबसे हॉट सीट बन चुकी है. वजह है यहां के दोनों उम्मीदवार, जो बिहार से हैं. एक तरफ हैं बीजेपी से मनोज तिवारी जो पहले भी इस सीट से जीत चुके हैं और दूसरी तरफ हैं कन्हैया जिन्होंने पहली बार इस सीट से टिकट लिया है. दिल्ली वालों के दिल में कौन हैं, यही जानने अर्पिता आर्य पहुंची ग्राउंड पर.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











