
Lok sabha election results 2024: हैट्रिक लगाने की ओर हेमा मालिनी, 1 लाख 80 हजार वोटों से आगे, बोलीं- मथुरा को आगे बढ़ाना है...
AajTak
हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछली बार भी जीत दर्ज की थी. इस बार भी वोटो की गिनतियों में हेमा सुबह से आगे चल रही हैं. अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए हेमा ने एजेंसी से बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास है कि जीत BJP की ही होगी.
देशभर में आज चुनावी माहौल है. लोकसभा चुनाव में किसकी होगी जीत- कौन चखेगा हार का स्वाद, ये फैसला जल्द ही आ जाएगा. लेकिन मथुरा लोकसभा सीट से कैंडीडेट हेमा मालिनी इस बात से बेहद आश्वस्त हैं कि उनकी ही जीत होगी. हेमा ने कहा कि उनके साथ भगवान कृष्णा का आशीर्वाद है.
मथुरा के लिए तत्पर हेमा
हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछली बार भी जीत दर्ज की थी. इस बार भी वोटो की गिनतियों में हेमा सुबह से आगे चल रही हैं. अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए हेमा ने एक एजेंसी से बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास है कि जीत BJP की ही होगी.
हेमा ने कहा- भगवान की कृपा, श्रीकृष्णा की कृपा से हम जीत रहे हैं. जीतने के बाद ये पूरा मथुरा, वृंदावन, बृज के लिए जो करने का मैंने बोला हुआ था, वो मैं जरूर करूंगी. कहां से क्या टूरिज्म अच्छा हो सकता है. बढ़िया बने. ये सब डेवलप्मेंट करना चाहूंगी.
हैट्रिक लगाने को तैयार हेमा
उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी शुरुआत से ही आगे चल रही हैं. करीब 3 लाख वोटों के साथ वो एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं. यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. मथुरा लोकसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस से मुकेश धांगर दूसरे नंबर पर हैं. मथुरा में इस बार 49.49 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि 2019 में 61 प्रतिशत मतदान हुआ था.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










