
Lok Sabha Election: सीट शेयरिंग पर उद्धव से मिले शरद पवार, संजय राउत बोले- कल जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
AajTak
उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच सोमवार को सीट शेयरिंग को लेकर मातोश्री में मीटिंग हुई है. उद्धव गुट के शिव सेना नेता संजय राउत का कहना है कि शिवसेना (UBT) की पहली सूची कल (26 मार्च) को जारी की जाएगी.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवारों की पहली सूची औपचारिक रूप से 26 मार्च को घोषित की जाएगी. पार्टी नेता संजय राउत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महा विकास आघाड़ी (MVA) के घटक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले विपक्षी दल की लिस्ट में 16 नाम होंगे. सीट शेयरिंग को लेकर मातोश्री में उद्धव ठाकरे और शरद पवार की मीटिंग भी हुई है.
कल लिस्ट जारी करेगी शिवसेना
संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना (UBT) की पहली सूची कल (26 मार्च) को जारी की जाएगी. हम कल 15-16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे. एमवीए के दूसरे घटक शरद पवार ने अभी तक लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. कांग्रेस, जो विपक्षी दलों के राज्य-स्तरीय समूह का भी हिस्सा है, ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. एमवीए घटक, जो 'इंडिया' ब्लॉक का भी हिस्सा है, ने अभी तक अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया है.
मातोश्री में हुई बैठक
लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर महा विकास आघाड़ी में सहमति नहीं बन पा रही है. इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने सोमवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. पवार के साथ इस मुलाकात में जयंत पाटिल भी मौजूद थे जो एनसीपी की महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख हैं. ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में हुई बैठक में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत भी मौजूद थे.
इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











