
Lock Upp season 2: जिस रियलिटी शो से स्टार बने मुनव्वर, 3 साल बाद फिर लौटा, OTT पर होगा कंगना रनौत का डेब्यू?
AajTak
लॉकअप रियलिटी शो का दूसरा सीजन तीन साल बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. एकता कपूर ने शो का सेकंड सीजन अनाउंस किया है. पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार शो को बड़े पैमाने पर और ग्लोबल दर्शकों के लिए तैयार किया गया है.
बिग बॉस की सफलता के बाद कई रियलिटी शोज आए. लेकिन कुछ ही शोज अपनी छाप छोड़ पाए, इनमें लॉकअप भी शामिल रहा. एकता कपूर ये शो 3 साल पहले लेकर आई थीं. इसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था. ये उनका टीवी डेब्यू था. पहली बार बॉलीवुड की क्वीन ने कोई शो होस्ट किया था. पहले सीजन को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता. यही वो शो था जिसने मुनव्वर को जनता का फेवरेट बनाया. उन्हें स्टारडम दिलाया. टीवी इंडस्ट्री में उनके रास्ते खोले. आज वो सफल सेलेब्रिटी में शुमार किए जाते हैं.
लॉकअप का अनाउंस हुआ सेकंड सीजन लॉकअप के सेकंड सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. आखिरकर ये गुडन्यूज मिलने में 3 साल लगे. मंगलवार को एकता कपूर ने लोगों को खुश कर दिया. नेटफ्लिक्स इंडिया के इवेंट में एकता ने शिरकत की. यहां मालूम पड़ा कि उन्होंने लॉकअप के सेकंड सीजन के लिए नेटफ्लिक्स के साथ कोलैबोरेट किया है. शो की प्रीमियर डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन शो के टीज होने की ही बात से लोग एक्साइटेड हो गए हैं. इंटरनेट पर कई सेलेब्स के नाम भी सामने आने लगे हैं.
नेटफ्लिक्स पर लॉकअप 2 को बड़े स्केल पर लॉन्च किया जाएगा. नेटफ्लिक्स पर आने से इस रियलिटी शो को ग्लोबल रीच मिलेगी. शो को रीडिजाइन किया गया है. सर्वाइवल बेस्ड इंटेंस गेमप्ले में ढेर सारे ट्विस्ट होंगे. पहले सीजन को इसके डेयरिंग फॉर्मेट की वजह से लोगों ने खूब प्यार दिया था. उमर रियाज, मंदाना करीमी, चेतन हंसराज, अली मर्चेंट, राखी सावंत, प्रतीक सहजपाल जैसे सेलेब्स का नाम शो में जाने के लिए सामने आया है. हालांकि किसी के नाम पर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है.
क्या कंगना का होगा ओटीटी डेब्यू? लॉकअप का पहला सीजन कंगना रनौत की वजह से भी लाइमलाइट में रहा था. हालांकि उनकी होस्टिंग को मिक्स्ड रिव्यूज मिल थे. लेकिन शो में उनका बेबाक और बिंदास एटीट्यूड सबने पसंद किया. राजनीति में आने के बाद से कंगना कम प्रोजेक्ट ले रही हैं. उन्होंने पॉलिटिक्स को अपनी पहली प्रायोरिटी बना रखा है. फिल्में भी वो कम साइन कर रही हैं. ऐसे में क्या वो लॉकअप के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगी, फैंस के मन में ये बड़ा सवाल है. कंगना अगर शो से जुड़ेंगी तो फैंस को उनका फीयरलेस अवतार फिर से देखने को मिलेगा.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












