
पिता बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव, पत्नी के बेबी शॉवर की वीडियो वायरल, दिखा बेबी बंप
AajTak
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की बेबी शॉवर से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर वेन्यू में एंट्री लेते दिखे.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. क्रिकेटर पिता बनने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे बेबी शॉवर से जुड़ा बताया जा रहा है. देविशा अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं तभी ग्रैंड तरीके से उनकी गोदभराई की रस्म की गई.
वायरल हो रही बेबी शॉवर की वीडियो
वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा संग ट्रेडिशनल कपड़ों में एक साथ हॉल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार सफेद आउटफिट में डैशिंग लुक दे रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी पीली-ऑरेंज साड़ी में सजी दिखाई दे रही हैं. उनका बेबी बंप भी साफ झलक रहा है.
वीडियो की शुरुआत में एक बोर्ड पर साफ लिखा है- देविशा और सूर्या के बेबी शॉवर में आपका स्वागत है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे वेन्यू में एंट्री लेते दिखाई दिए. कपल की एंट्री पर फैंस भी दिल हार बैठे.
हालांकि क्रिकेटर ने अभी तक ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर नहीं की है. लेकिन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का बेबी शॉवर फंक्शन है. इसी वजह से फैंस के बीच ये चर्चा तेज हो गई है कि स्टार क्रिकेटर जल्द ही पिता बनने वाले हैं.
फैंस दे रहे बधाइयां













