
LoC पर कैमरा लगा रही थी भारतीय सेना... PAK आर्मी ने शुरू कर दी फायरिंग, मिला मुंहतोड़ जवाब
AajTak
कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. कैमरा इंस्टॉलेशन के दौरान पाक सेना की ओर से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई.
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि को नियंत्रण रेखा (LoC) पर फिर से तनाव का माहौल देखने को मिला. भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया.
जानकारी के अनुसार, 6 राष्ट्रीय राइफल्स की सी कंपनी केरन बाला इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए कैमरे स्थापित कर रही थी. इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने अचानक दो राउंड फायरिंग की. स्थिति को भांपते हुए भारतीय सेना ने संयमपूर्वक एक राउंड फायरिंग कर जवाब दिया. सेना सूत्रों ने यह भी साफ किया कि इस घटना में किसी भी पक्ष को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
यह फायरिंग की घटना घुसपैठ की योजना से जोड़कर देखी जा रही है क्योंकि केरन सेक्टर पहले भी संवेदनशील माना जाता रहा है. फायरिंग के तुरंत बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके में सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन तेज कर दिया. इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को सीमा पार आने से रोका जा सके. रातभर तलाशी अभियान चलता रहा और अगले दिन इसे और व्यापक किया गया है.
यह भी पढ़ें: जयशंकर के सामने आते ही पोलिश विदेश मंत्री ने मारी पलटी, पाकिस्तान जाकर कश्मीर पर की थी बात
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि LoC पर हाल के दिनों में गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसके चलते निगरानी उपकरणों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है. कैमरों लगाना इसी रणनीति का हिस्सा है ताकि सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके. केरन सेक्टर में पूर्व भी कई बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं, इसलिए सेना हर संभावित खतरे को गंभीरता से ले रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






