
Liver Health: लिवर की सारी गंदगी हो जाएगी साफ, बस आजमाएं ये देसी तरीका
AajTak
लिवर हमारी बॉडी से टॉक्सिन निकालने, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है, इसलिए इसका सही होना पूरे शरीर के लिए जरूरी है. सिर्फ आसान प्राकृतिक तरीकों से बिना महंगे सप्लीमेंट्स लिवर की सफाई की जा सकती है, ड्राई फास्टिंग, ऑटोफेजी, हेल्दी फूड और नींद लिवर हेल्थ और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
Detoxing Your Liver: लिवर हमारी सेहत का एक बेहद जरूरी अंग है, यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने, डाइजेशन को सपोर्ट करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने का काम करता है. धीरे-धीरे फैटी लिवर की समस्या कम उम्र के लोगों में ज्यादा बढ़ रही है और ऐसे में लिवर की हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत है.
अक्सर लोग लिवर डिटॉक्स के लिए महंगे डाइट प्लान, हर्बल टी या सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन डॉ. एरिक बर्ग का कहना है कि सिर्फ 3 दिन में, एक आसान और असरदार तरीके से आप अपने लीवर की नेचुरली सफाई प्रोसेस को बढ़ावा दे सकते हैं, वो भी बिना किसी महंगे सप्लीमेंट का इस्तेमाल किए.
ऑटोफेजी एक नेचुरल बॉडी प्रोसेस है जिसमें हमारी सेल्स अपने पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों, वेस्ट मटीरियल और हानिकारक चीजों को तोड़कर रीसायकल करता हैं, यह लीवर की कार्यप्रणाली बनाए रखने, सूजन कम करने और उम्र बढ़ने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करती है.
ड्राई फास्टिंग के समय बॉडी अपने स्टोर किए हुए फैट को तोड़ता है. इससे एनर्जी के साथ-साथ पानी भी रिलीज होता है जो शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करता है. रिसर्च बताती है कि सिर्फ एक दिन का ड्राई फास्टिंग तीन दिन के वॉटर फास्टिंग के बराबर फायदे दे सकता है.
यह प्रोटोकॉल आसान, प्राकृतिक और खाने पर आधारित है, इसे आप महीने में तीन बार कर सकते हैं.
लिवर और किडनी के काम करने की शक्ति को बढ़ावा मिलता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







