
Live: Jharkhand के CM Hemant Soren को तलाश रही ED की टीम, BMW कार जब्त, एयरपोर्ट पर अलर्ट
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह-जगह तलाश कर रही है. इससे पहले ईडी की टीम उनके दिल्ली स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है. दरअसल, 10वां समन जारी करने के बाद आज ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक चली. ईडी की टीम को यहां सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन जाते वक्त टीम उनकी BMW कार अपने साथ ले गई. जिस कार को ED ने जब्त किया वह HR (हरियाणा) नंबर की है. एहतियात बरतते हुए ED की टीम ने हेमंत सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेज दिया है. इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि सत्ता पक्ष गठबंधन के विधायकों को अपने बैग और सामान के साथ रांची में एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहा गया है. कांग्रेस के विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं.
इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस के साथ ही सहयोगी विधायकों को समान और बैग के साथ रांची बुलाया है. उन्होंने आगे कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया है. मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि ईडी की पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे.
दो दिन पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए थे सोरेन
दरअसल, हेमंत सोरेन शनिवार (27 जनवरी) की देर रात अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे. उन्होंने एक चार्टर फ्लाइट से उड़ान भरी थी. तब बताया गया था कि वह कुछ राजनीतिक मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हैं. वहां वह कानूनी सलाह भी लेंगे. इससे पहले ईडी ने उन्हें 10वां समन भेजा था और 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पेश होने के लिए कहा था. अगर वह ED के सामने पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके आवास पर जाकर पूछताछ करेगी.
हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी ने की थी पूछताछ
इससे पहले 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय भूमि घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए रांची पहुंची थी. इस महीने की शुरुआत में, सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर कहा था कि वह भूमि घोटाला मामले में उनका बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज कर सकती है. 20 जनवरी को ईडी ने सोरेन को 13 जनवरी को आठवां समन जारी कर 16 से 20 जनवरी के बीच मौजूद रहने को कहा था.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







