
LIVE स्ट्रीम में 150 की स्पीड से ठोकी गाड़ी, सड़क पर तड़पते दिखे अनुराग, मैनेजर ने बताया किस हाल में हैं यूट्यूबर?
AajTak
अनुराग डोबाल सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम के दौरान उनकी तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना के बाद गाड़ी चकनाचूर हो गई. अनुराग फिलहाल ICU में हैं. मैनेजर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है.
पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अनुराग का परिवार संग लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिस वजह से वो मेंटली डिस्टर्ब हैं. इसी बीच अनुराग की गाड़ी बीती रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. LIVE स्ट्रीम के दौरान ही अनुराग की गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई और ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया. कार दुर्घटना के बाद लाइव सेशन अचानक खत्म हो गया. ऐसे में यूट्यूबर के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हैं.
कब, कहां और कैसे हुआ हादसा?
LIVE स्ट्रीम के दौरान जिस वक्त अनुराग की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ तब वो काफी इमोशनल और परेशान नजर आए. उनके हजारों फैंस भी उनके साथ ऑनलाइन कनेक्टेड थे. बताया जा रहा है कि लाइव स्ट्रीम के दौरान अनुराग की गाड़ी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दौड़ रही थी. उनकी हाई-स्पीड कार ने मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैलेंस खो दिया और सीधे डिवाइडर से जा टकराई.
लाइव वीडियो में अनुराग की गाड़ी को डिवाइडर से टकराता देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि अनुराग ने आत्महत्या की कोशिश की है, क्योंकि वो कुछ समय से डिप्रेशन में हैं. बीते कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया के जरिए परिवार से मिले धोखे के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं. वो कई बार रोते भी दिखे हैं.
एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़पते दिखे अनुराग

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












