
LIVE: मॉस्को पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पुतिन के साथ होगी शिखर वार्ता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है. रूस में पीएम मोदी के तमाम कार्यक्रमों पर अपडेट के लिए बने रहिए इसी पेज पर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को एयरपोर्ट पर उतर गए हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर राष्ट्रगान हुआ. पीएम मोदी रूसी राष्ट्रगान के लिए खड़े रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार 5 बजे मॉस्को पहुंचे हैं. उनका विमान मॉस्को हवाई अड्डे पर लैंड किया. यहां प्रधानमंत्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. पीएम को मॉस्को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. उनके लिए खास रिसेप्शन का भी प्रोग्राम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति पुतिन डिनर पर मेजबानी करेंगे. यह एक प्राइवेट डिनर होगा, जिसका पुतिन ने मॉस्को के बाहरी इलाके में हॉलिडे होम के रूप में जाने जाने वाले डाच में इंतजाम किया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








