
LIVE: 'मैं संकल्प लेकर निकला हूं... शरीर का कण-कण आपके लिए है', पेरिस में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में गुरुवार रात भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना बहुत विशेष है. कल फ्रांस का नेशनल डे है, इसके लिए मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद दिया. मैं कल नेशनल डे परेड में शामिल हूंगा. इस दौरान उन्होंने भारत की बदलती भूमिका पर भी बात की.
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में गुरुवार रात भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का ये नजारा, ये दृश्य अपने आप में अद्भुत है. ये स्वागत उल्लास से भर देने वाला है. देश से दूर जब मैं भारत माता की जय का आह्वान सुनता हूं तो ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं. हम भारतीय जहां जाते हैं, वहां मिनी इंडिया बना लेते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना बहुत विशेष है. कल फ्रांस का नेशनल डे है, इसके लिए मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद दिया. मैं कल नेशनल डे परेड में शामिल हूंगा. उन्होंने कहा कि ये दो नेताओं के बीच आत्मीयता ही नहीं बल्कि दो देशों की अटूटता का प्रतिबंब है. कल जल-थल-नभ में हमारी रक्षा करने वाली सेनाएं परेड में हिस्सा लेने वाली हैं.
पीएम ने कहा कि आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है. भारत का सामर्थ्य और भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है. भारत इस समय जी-20 का अध्यक्ष है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज हो, ग्लोबल सप्लाई चेन हो, आतंकवाद हो, कट्टरवाद हो, हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव, भारत का प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत कहता है कि सत्य एक ही है, बस उसको कहने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं. भारत कहना है कि जो करुण आत्मीयता हम अपने लिए दिखाते हैं, वह दूसरों के लिए दिखानी चाहिए. भारत कहा है कि हम एक साथ चलें, एकसाथ बोलें, हमारे मन एक साथ हों, भारत कहा है कि पूरा विश्व एक हो.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती भी एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है. इसकी कमान भारत के युवाओं और बहन बेटियों के पास है. आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है. यह उम्मीद ठोस नतीजों में बदल रही है. इसकी एक अहम ताकत भारत का ह्यमन रिसोर्स है और यह संकल्पों से भरा हुआ है. ये भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है. भारत अब समस्याओं का स्थायी समाधान कर रहा है. मैं संकल्प लेकर निकला हूं, मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए है.
पीएम ने कहा- मैं 2015 में फ्रांस आया था, तब मैंने यहां हजारों शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी. 100 साल पहले ये भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हुए थे. तब जिन रेजीमेंट से उन जवानों ने यहां युद्ध में हिस्सा लिया, उन्हीं में से एक पंजाब रेजिमेंट कल यहां नेशनल डे परेड में हिस्सा लेने जा रही है. शहादत को सम्मान देने के लिए फ्रांस का धन्यवाद.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






