
LIVE: फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार... 39 विधायक ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ
AajTak
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का पहला विस्तार का कार्यक्रम नागपुर में होगा. इस दौरान 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी के खाते से 20 विधायक मंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी कुछ मंत्री पद खाली रख सकते हैं. इनके अलावा शिवसेना के कोटे से 13, जबकि एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के शपथ लेने की संभावना है.
महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इसमें 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों की मानें तो जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर जमाए हुए थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगा. साथ ही बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम नागपुर में हो रहा है. बीजेपी के खाते से 20 विधायक मंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी कुछ मंत्री पद खाली रख सकते हैं. इनके अलावा शिवसेना के कोटे से 13, जबकि एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के शपथ ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज रात तक पोर्टफोलियो की लिस्ट भी सामने आ जाएगी.
यहां पढ़ें LIVE Updates...
- धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली. वह अजित पवार के करीबी माने जाते हैं, छत्रपति संभाजी नगर से विधायक चुने गए हैं.
- संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली. वह शिवसेना खेमे से मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वह दिग्रस सीट से चुने गए हैं. संजय बंजारा (ओबीसी) समाज से आते हैं. राठौड़, एकनाथ शिंदे के काफी करीबी माने जाते हैं. - दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली. वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं. वह मालेगांव आउटर से चुने गए हैं. दादा भुसे उत्तर महाराष्ट्र से आते हैं, वह एकनाथ शिंदे के काफी करीबी माने जाते हैं, जब शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत की थी, तब दादा भुसे भी शिंदे के साथ डटकर खड़े हुए थे. - गणेश नाईक शिवसेना के विधायक हैं. वह नवी मुंबई से एमएलए हैं. -
गुलाबराव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली, वह शिवसेना कोटे से मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. पाटिल जलगांव ग्रामीण से विधायक हैं,

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








