
Live: पीएम मोदी का थोड़ी देर में राज्यसभा में संबोधन, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का देंगे जवाब
AajTak
संसद में पिछले दो दिनों से सियासी माहौल गर्म है. राहुल गांधी ने मंगलवार को अडानी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में संबोधन दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. आज पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में बोलेंगे. पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे. इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना बोला था.
पीएम मोदी ने लोकसभा में दिया था जवाब राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने अडानी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर भी हमला बोला था. इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. हालांकि, पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया था.
राहुल ने मोदी सरकार पर साधा था निशाना राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, गरीबी और अडाणी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना के अफसरों और पूर्व सैनिकों ने बताया कि अग्निवीर योजना सेना की योजना नहीं है. इसे सेना पर थोपा गया है. इसे अजीत डोभाल ने थोपा. यह RSS का आइडिया है. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के विदेश दौरों में अडानी को फायदा दिलाया जाता है.
पीएम ने किया पलटवार
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, ये जो लोग पहले कहते थे कि भारत अंतरराष्ट्रीय पटल पर कमजोर हो रहा है. वही लोग अब ये कह रहे हैं कि अब भारत दूसरे देशों को धमका रहा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर व्यंग्य भी किया. पीएम ने कहा कि कल उन्हें अच्छी नींद आई होगी और उनके समर्थक उनके भाषण के बाद बहुत उछल रहे थे. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने जब ये बात कही, तब राहुल गांधी सदन में नहीं आए थे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







