
LIVE: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की गई जान, सिविल ड्रेस में था हमलावर
AajTak
पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेश में फायरिंग की घटना सामने आई है. इस घटना में 4 लोगों काी मौत हो गई है.
पंजाब के बठिंडा में बुधवार सुबह मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना हुई. सुबह 4.35 बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में 4 जवानों की जान चली गई. फायरिंग की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्श टीम (QRT) सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर पूरे इलाको को सील कर दिया.
QRT टीम ने तत्काल ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अब भी जारी है. बताया गया कि हमलावर सिविल ड्रेस में था. इस हमले में जिन 4 लोगों की मौंतें हुई है, वे 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं. फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है. हालांकि, पुलिस ने आतंकी हमले से इनकार किया है.
बठिंडा के एसएसपी के मुताबिक यह आतंकी हमला नहीं है. पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है. फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं मिली है. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले यूनिट गार्ड के रूम से एक इनसास एसॉल्ट राइफल गायब हुई थी. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घटना में उस राइफल का इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है.
नई जानकारी के मुताबिक ये घटना ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई है. घटना के वक्त सुबह के 4.35 बज रहे थे. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सैन्य अधिकारियों की आपस की घटना हो सकती है. इस वक्त फायरिंग रुक गई है. इससे पहले खबर आई थी कि फायरिंग जारी है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








