
LIVE: 'थर्ड डिग्री' में प्रशांत किशोर बोले- कांग्रेस को किसी PK की जरूरत नहीं, वो खुद उबरने में सक्षम
AajTak
आजतक के ख़ास कार्यक्रम थर्ड डिग्री में पॉलिटिकल इन्वेस्टिगेशन टीम ने रणनीतिकार प्रशांत किशोर से खास बातचीत की है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी पीके की जरुरत नहीं है.
आजतक के ख़ास कार्यक्रम थर्ड डिग्री में पॉलिटिकल इन्वेस्टिगेशन टीम ने रणनीतिकार प्रशांत किशोर से खास बातचीत की है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी पीके की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मीडिया मुझे जरुरत से ज्यादा बड़ा बनाकर दिखा रही है. मेरा कद, किरदार इतना बड़ा नहीं है कि राहुल गांधी मुझे भाव दें. कांग्रेस को किसी पीके की जरूरत नहीं, खुद फैसला ले सकते हैं. 'थर्ड डिग्री' में प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कांग्रेस को जो बताना था, वो बता दिया गया. अब उनकी मर्जी है कि वो उसपर काम करें या ना करें. प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि कांग्रेस को दिए लीडरशिप के फॉर्मूले में न राहुल गांधी थे, न प्रियंका वाड्रा. अब ऐसे में इस में किसका नाम है इस पर पीके चुप्पी साध गए. उन्होंने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस से बातचीत में नेता को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैंने कांग्रेस को पहले ही बता दिया था कि पांच राज्यों में उनकी कोई संभावना नहीं है. कार्यक्रम के बीच पीके ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने जेडीयू को छोड़ा नहीं था, बल्कि जेडीयू ने मुझे मारकर निकाल दिया. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पर पीके ने कहा कि 2024 के लिए मेरी कोई तैयारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को कौन चैलेंज करेगा. 'थर्ड डिग्री' में पीके ने कहा कि 2002 में जो पीएम मोदी की छवि थी अब 2022 में उस छवि में काफी फर्क है. प्रशांत किशोर ने कहा कि हो सकता है ऐसे ही राहुल गांधी की छवि भी बदल जाए, और ऐसा हो सकता है. वहीं बंगाल चुनाव के दौरान अपनी तैयारियों को लेकर पीके ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. प्रशांत किशोर ने कहा कि डेढ़ साल दीदी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. एक बार भी मेरी उनसे कोई भी नोक झोक नहीं हुई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











