
LIVE: कोलकाता में दिख रहा रेमल चक्रवात का असर, बारिश के साथ चल रहीं तेज हवाएं
AajTak
चक्रवात रेमल ने अब अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात रेमल अब से कुछ देर बात पश्चिम बंगाल के तटों और बांग्लादेश से टकराएगा. फिलहाल कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. IMD के अनुसार लैंडफॉल के समय हवा की गति 120-130 किमी प्रतिघंटा होगी. NDRF की 14 टीमों को साउथ बंगाल में तैनात किया गया है.
चक्रवात रेमल ने अब अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात रेमल अब से कुछ देर बात पश्चिम बंगाल के तटों और बांग्लादेश से टकराएगा. फिलहाल कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. वहीं, चक्रवात को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. साथ ही SOP का पालन करने का आग्रह किया.
राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और इससे निपटने के लिए के लिए राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क में हैं. वहीं, दिल्ली में पीएम मोदी ने भी इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











