
LIVE: ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, PM नेतन्याहू बोले- हर हालात का सामना करने के लिए तैयार
AajTak
ईरान ने इजरायल पर ड्रोन अटैक कर दिया है. इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर ड्रोन लॉन्च किए. ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी कर रहा है.
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव उसी दिशा में मुड गया है, जिसका अंदेशा था. ईरान ने इजरायल पर ड्रोन अटैक कर दिया है. इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर ड्रोन लॉन्च किए. ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी कर रहा है. इजरायली एयरफोर्स फाइटर जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ ही आईडीएफ ने एरियल डिफेंस एरे को भी हाईअलर्ट पर रखा है. इजरायली वायु और नौसैनिक क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के किरया में वॉर कैबिनेड की मीटिंग बुलाई है.
ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ व्हाइट हाउस में मीटिंग कर रहे हैं. उधर, ईरान की ओर से किए गए इस ड्रोन अटैक के बाद ईरानी लीडर खामेनेई के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, इसमें खेमेनई ने कहा कि दुष्ट शासन को दंडित किया जाएगा.
Iran attack on Israel live updates...
- इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हाल के वर्षों में और विशेष रूप से बीते कुछ सप्ताह में इज़राइल, ईरान द्वारा सीधे हमले की तैयारी कर रहा है. हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं. हम डिफेंस और अटैक आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं. इज़राइल मजबूत है. आईडीएफ मजबूत है. जनता मजबूत है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजराइल के खिलाफ ईरान के हमलों पर ताजा जानकारी के लिए मैं अभी-अभी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मिला. ईरान और उसके प्रतिनिधियों से खतरों के खिलाफ इज़रायल की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है.
-कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इज़रायल के खिलाफ ईरानी हमलों की निंदा की. उन्होंने कहा कि हम इजरायल के साथ खड़े हैं. हमास के क्रूर 7 अक्टूबर के हमले का समर्थन करने के बाद ईरानी शासन की हमले कर इस क्षेत्र को और अस्थिर कर दिया है. हम इन हमलों से अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने के इज़राइल के अधिकार का समर्थन करते हैं.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







