
LIVE: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहुंचे दिल्ली, अश्विनी वैष्णव ने किया स्वागत, कुछ देर में जाएंगे अक्षरधाम मंदिर
AajTak
सोमवार शाम को वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक व आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा होगी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार तनाव बढ़ रहा है.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं, इस चार दिवसीय यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीन बच्चे- एवान, विवेक और मिराबेल भी मौजूद रहेंगे.
वेंस परिवार रोम के चिआम्पिनो एयरपोर्ट से एयर फोर्स टू (Air Force Two) विमान से रवाना हुए हैं और यह विमान आज सुबह करीब 9:30 बजे नई दिल्ली के पालम एयरबेस पर लैंड कर गया, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका जोरदार स्वागत किया. यहां से कुछ देर बाद वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने जाएंगे.
दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वेंस के साथ पेंटागन और अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. यात्रा के दौरान दिल्ली, जयपुर और आगरा में उनकी कई बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं.
सोमवार शाम को वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक व आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा होगी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार तनाव बढ़ रहा है.
अक्षरधाम मंदिर जाएगा वेंस परिवार

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








