
'LG के पास मीटिंग करने और निर्देश देने का अधिकार नहीं', उपराज्यपाल की बैठक पर जलमंत्री आतिशी का हमला
AajTak
दिल्ली सरकार में PWD मिनिस्टर आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि एलजी के पास बैठक करने और निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है. ये अधिकार चुनी सरकार के पास है. हम दिल्ली सचिवालय में पुलिस के साथ बैठक नहीं करते, क्योंकि वो LG का डोमेन है.
देश की राजधानी दिल्ली आज की बारिश में तलैया बन गई. कई सड़कों पर जलभराव हो गया. ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. 'माननीयों' के बंगलों के बाहर भी पानी भर गया. दिल्ली में बारिश से उत्पन्न हुई समस्या खत्म होने से पहले राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली सरकार में PWD मिनिस्टर आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि एलजी के पास 3 रिजर्व सब्जेक्ट की ज़िम्मेदारी है, बाकी मसले चुनी हुई सरकार के पास हैं. आतिशी ने कहा कि एलजी के पास बैठक करने और निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है. ये अधिकार चुनी सरकार के पास है. हम दिल्ली सचिवालय में पुलिस के साथ बैठक नहीं करते, क्योंकि वो LG का डोमेन है. दरअसल, बारिश के बाद बने हालातों को लेकर आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे.
LG की मीटिंग की हमें जानकारी नहींः सौरभ भारद्वाज
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें नहीं पता कि एलजी वीके सक्सेना ने जलभराव पर कोई बैठक की है. एलजी की बैठक पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों ने बताया कि सुबह LG ने अधिकारियों को मीटिंग में बुलाया था. मीटिंग की वजह से चीफ सेक्रेटरी ने ख़ुद माना कि अधिकारियों को ग्राउंड में जाने का समय नहीं मिल पाता है. LG की मीटिंग के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है.
दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई बता दें कि PWD मिनिस्टर आतिशी ने कहा कि पिछली बारिश तक हमने करीब 200 हॉटस्पॉट चिह्नित किए थे, इनमें से 40 हॉटस्पॉट PWD की CCTV निगरानी में हैं. अगर दिल्ली में 228 मिमी बारिश होती है, तो जलस्तर कम होने में समय लगेगा. अभी दिल्ली में नालों की क्षमता से ज़्यादा बारिश हुई है, इसलिए हम कई जगहों पर जलभराव देख रहे हैं.
कई इलाकों में पावर सप्लाई भी काटी गई आतिशी ने कहा कि पिछले 1 से डेढ़ दिन में हेवी रैन फॉल हुआ है. IMD के डेटा के मुताबिक 24 घंटे में 1936 के बाद दूसरी बार 228 mm बारिश दर्ज हुई है. दिल्ली में पूरे मानसून में 800mm बारिश होती है, जबकि मानसून की 25% बारिश 24 घंटे में हुई है. पानी का फ्लो ज़्यादा होने से दिल्ली के ड्रेन भी ओवर फ्लो हुए. जलभराव की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पावर सप्लाई भी काटी गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बारिश और जलभराव के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग की गई. इसमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन के साथ चीफ सेक्रेटरी और अन्य अधिकारी भी मीटिंग में शामिल हुए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







