
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत दोनों बेमिसाल
Zee News
14 इंच वाला वेरिएंट 17.9 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन करीब 1.38 किलोग्राम है, जबकि 16 इंच वाला वेरिएंट 18.4 मिलीमीटर पतला और वजन 1.9 किलोग्राम है.
नई दिल्लीः लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 प्रो अब लेनोवो डॉट काॅम समेत दीगर सभी ईकॉमर्स चैनलों और ऑफलाइन स्टोर्स पर 77,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर मिल रहा है. आइडियापैड स्लिम 5 प्रो में 14 इंच का 2.2के आईपीएस एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है. इसमें ग्राहक चाहे तो कोई दूसरा वैरिएंट भी चुन सकता है, जिसमें 16-इंच डब्ल्यूक्यू एक्स जीए आईपीएस एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और 350 निटस ब्राइटनेस है. 14 इंच वाला वेरिएंट 17.9 मिलीमीटर पतला है और इसका वजन करीब 1.38 किलोग्राम है, जबकि 16 इंच वाला वेरिएंट 18.4 मिलीमीटर पतला और वजन 1.9 किलोग्राम है. कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है लैपटाॅप यह लैपटॉप 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 तक और एएमडी रायजेन 7 5800एच प्रोसेसर से लैस है. यह नेवेदिया गीफोर्स, इंटेल ईरिस एक्सइ और एएमडी रेडॉन द्वारा कई ग्राफिक्स विकल्पों के साथ आता है. स्लिम 5 प्रो में डुअल ऐरे माइक्रोफोन भी हैं जो माइक्रोसॉफ्ट कोरटाना और एमाजॉन एलेक्सा के साथ काम करता है. आइडियापैड स्लिम 5 प्रो लैपटॉप बढ़े टचपैड और फंक्शन एरो कीज के साथ आता है, जो वैकल्पिक बैकलाइटिंग के साथ स्पर्श नियंत्रण के लिए बेहतर हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









