Lawrence Bishnoi गैंग के 4 शूटर आगरा से गिरफ्तार, जयपुर में दहशत फैलाने के बाद यूपी में छिपे
AajTak
आगरा पुलिस ने Lawrence Bishnoi गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पता चला कि बदमाश जनपद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. तुरंत ही जैतपुर, सर्विलांस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए चारों शूटरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.
आगरा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर जैदपुर इलाके में खूंखार गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया. गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम जयप्रकाश, ऋषभ और प्रदीप शुक्ला है. पूछताछ में पुलिस ने अपने चौथे साथी भूपेंद्र के बारे में अहम जानकारी दी.
इसके बाद पुलिस ने भूपेंद्र को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की और नहटौली तिराहे दुर्गा मंदिर जैतपुर के पास भूपेंद्र को घेर लिया. पुलिस ने बदमाश भूपेंद्र से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस भूपेंद्र को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. भूपेंद्र के कब्जे से पुलिस को 3 पिस्टल, 6 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस मिले. आरोपी जयप्रकाश और ऋषभ राजस्थान जबकि प्रदीप शुक्ला और भूपेंद्र बाह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों पर जयपुर के होटल मालिक अक्षय गुरनानी पर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज है. 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर लॉरेंस विश्नोई के शूटरों ने होटल संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आया. कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता सलमान खान की हत्या का भी प्लान बनाया था.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पुलिस उपायुक्त आगरा पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ कर उनके आगरा आने के उद्देश्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आगरा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है.
बता दें, 30 जनवरी 2023 को आगरा पुलिस कमिश्नरेट की टीमों को गुप्त सूचना मिली कि लॉरेन्स विश्नोई गैंग के कुछ शूटर थाना जैतपुर क्षेत्र में आए हुए हैं और जनपद आगरा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर थाना जैतपुर, सर्विलांस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों शूटरों को रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया. चौथे को एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







