
Lata Mangeshkar की हालत फिर नाजुक, पीयूष गोयल ने पहुंचाया पीएम मोदी का कामना संदेश
AajTak
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत एक बार फिर नाजुक हो गई है. एक महीने से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती गया था. 92 वर्ष की लता मंगेशकर की तबीयत में तब सुधार हुआ था लेकिन अब वो एक बार फिर आईसीयू में हैं. लता ताई का हाल जानने के लिए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एमएनएस चीफ राज ठाकरे और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे थे. पूरा देश लता ताई के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. देखिए ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











