
Lalu Yadav News: लालू की सजा का ऐलान आज, चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में होगा फैसला
Zee News
Lalu Yadav News: लालू की सजा का ऐलान आज, चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में होगा फैसलाराजद सुप्रीमो लालू यादव सहित 37 दोषियों के खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत के जज एसके शशि आज सजा सुनाएंगे. डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की निकासी चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है. सीबीआई ने 1996 में अलग-अलग कोषागारों से गलत ढंग से अलग-अलग राशियों की निकासी को लेकर 53 मुकदमे दर्ज किए थे.
बिहार: देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले चारा घोटाले के सबसे केस में आज लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान किया जायेगा. राजद सुप्रीमो सहित 38 दोषियों के खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत के जज एसके शशि आज सजा सुनाएंगे. लालू प्रसाद यादव को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये रिम्स से आनलाईन पेश किया जायेगा.वे फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.
लालू सहित 38 आरोपियों की सजा का ऐलान डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की निकासी चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है. सीबीआई ने 1996 में अलग-अलग कोषागारों से गलत ढंग से अलग-अलग राशियों की निकासी को लेकर 53 मुकदमे दर्ज किए थे. इस मामले में 15 फरवरी को अदालत ने कुल 75 आरोपियों को दोषी घोषित किया था. जिनमें से 35 आरोपियों को 3-3 साल की सजा सुनायी गयी. शेष 38 आरोपियों को आज कोर्ट सजा सुनायेगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










