
Lalita Shashti 2022: कब है ललिता षष्ठी? जानें महत्व और पूजन विधि
AajTak
Lalita Shashti 2022: ललिता षष्ठी भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है. इस बार ललिता षष्ठी का व्रत 02 सिंतबर 2022, शुक्रवार को रखा जाएगा. यह व्रत प्रत्येक स्त्रियों द्वारा अपने पति की रक्षा और आरोग्य जीवन तथा संतान सुख के लिए रखा जाता है. ललिता व्रत के दिन पति एवं संतान के दीर्घजीवन और सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना की जाती है.
Lalita Shashti 2022: ललिता षष्ठी भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है. इस बार ललिता षष्ठी का व्रत 02 सितंबर 2022, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस व्रत का कथन भगवान श्री कृष्ण जी ने स्वयं किया है. भगवन कहते हैं कि भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को किया गया यह व्रत शुभ सौभाग्य एवं योग्य संतान को प्रदान करने वाला होता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार शक्तिस्वरूपा देवी ललिता को समर्पित ललिता षष्ठी शुक्ल पक्ष के सुअवसर पर भक्तगण व्रत रखते हैं.
ललिता षष्ठी व्रत पूजन (Lalita Shashti 2022 Pujan)
सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करना है और साफ सुथरे कपड़े पहनकर घर के ईशान कोण में पूर्व की तरफ मुख करके या उत्तर की तरफ बैठकर व्रत के लिए आवश्यक सामग्री जैसे भगवान शालिग्राम जी का विग्रह, कार्तिकेय का चित्र, माता गौरी और शिव भगवान की मूर्तियों सहित सभी को एक स्थान पर रखकर पूजन की तैयारी करनी चाहिए. तांबे का लोटा, नारियल, कुमकुम, अक्षत, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, दीपक, घी, इत्र, पुष्प, दूध, जल, मौसमी फल, मेवा, मौली, आसन इत्यादि इन सारी सामग्रियों द्वारा पूजा करनी चाहिए.
पूजन में समस्त सामग्री भगवान को अर्पित करके "ओम ह्रीं षष्ठी देव्यै स्वाहा" मंत्र से षष्ठी देवी का पूजन करना चाहिए. अंत में प्रार्थना करें कि सुख और सौभाग्य देने वाली ललिता देवी को नमस्कार करें, सुहाग का आशीर्वाद लिजिए और संतान सुख का आशीर्वाद लिजिए. यह व्रत पुत्रवती स्त्रियों को विशेष तौर पर करना चाहिए. इस दिन इस व्रत को विभिन्न रुपों में मनाए जाता है और इसकी पूजा भारत में अलग अलग तरीकों से देखी जा सकती है.
ललिता षष्ठी व्रत का महत्व (Lalita Shashti 2022 importance)
यह व्रत प्रत्येक स्त्रियों द्वारा अपने पति की रक्षा और आरोग्य जीवन तथा संतान सुख के लिए रखा जाता है. ललिता व्रत के दिन पति एवं संतान के दीर्घजीवन और सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना की जाती है. मेवा मिष्ठान्न, मालपुआ और खीर इत्यादि का प्रसाद बांटा जाता है. कई जगहों पर इस दिन चंदन से विष्णु पूजन एवं गौरी पार्वती और शिवजी की पूजा का भी चलन है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










