
Lakhimpur Violence: तीनों आरोपियों की रिमांड पूरी, भेजे रहेंगे जेल में
Zee News
इस मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) उर्फ मोनू मिश्रा और एक अन्य आरोपी आशीष पांडेय (Ashish Pandey) की जमानत अर्जी को सीजेएम कोर्ट ने 13 अक्टूबर को ही खारिज कर दिया था.
नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले में पुलिस ने अंकित दास (Ankit Das) समेत तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर लिया था. आज इनकी रिमांड पूरी हो गई है जिसके बाद इन आरोपियों को जेल भेजा गया है. लखनऊ (Lucknow) के व्यवसायी अंकित दास (Ankit Das), ड्राइवर शेखर भारती (Shekhar Bharti) और गनर लतीफ (Latif) की पुलिस रिमांड अवधि पूरी हुई. इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है.
पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा (Ajai Mishra) के बेटे आशीष के साथ ही लखनऊ के कारोबारी और पूर्व कांग्रेस सांसद अखिलेश दास (Akhilesh Das) के भतीजे अंकित दास (Ankit Das) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अंकित दास के साथ ही उसके ड्राइवर और गनर को भी गिरफ्तार किया था और उसके बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








