
LAC पर फिर से हलचल! लद्दाख में चीनी वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास, भारत ने तैनात किया राफेल
AajTak
चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपनी तैनाती को एक बार फिर बढ़ा दी है. इसके साथ ही चीनी वायु सेना ने हाल ही में भारतीय सीमा के करीब एक बड़ा युद्ध अभ्यास किया. इस अभ्यास के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं.
देश में कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव बढ़ता जा रहा है. चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपनी तैनाती को एक बार फिर बढ़ा दी है. इसके साथ ही चीनी वायु सेना ने हाल ही में भारतीय सीमा के करीब एक बड़ा युद्ध अभ्यास किया. इस अभ्यास के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चीनी वायु सेना के 20 से अधिक लड़ाकू विमानों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के सामने हुए युद्ध अभ्यास में हिस्सा लिया. सूत्रों ने कहा कि यह युद्ध अभ्यास उसी एयरबेस से किया गया, जहां से पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना ने अपने जवानों को सारी मदद पहुंचाई थी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











