Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति पर 100 साल बाद लाभ दृष्टि योग, इन 3 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन
AajTak
Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति के अगले दिन यानी 15 जनवरी को शुक्र-शनि मिलकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं. मकर संक्रांति पर यह संयोग करीब 100 वर्ष के बाद बन रहा है.
Labh Drishti Yog 2026: 14 जनवरी को मकर संक्रांति है और इसके अगले दिन एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने वाला है. दरअसल, 15 जनवरी को शुक्र और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित रहकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, मकर संक्रांति पर यह संयोग करीब 100 वर्ष के बाद बन रहा है. शास्त्रों में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है. मकर संक्रांति पर बन रहा लाभ दृष्टि योग तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही उत्तम माना जा रहा है.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) लाभ दृष्टि योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है. कम प्रयत्न में भी अधिक आर्थिक लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से कहीं फंसी हुई धनराशि आपको वापस मिल सकती है. दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसों को लेकर चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत करने में सफलता मिलेगी. करियर-कारोबार में उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं. अविवाहित जातकों को विवाह के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी.
कर्क राशि (Kark Rashi)शुक्र और शनि का ये दुर्लभ संयोग कर्क राशि वालों के जीवन की दशा बदल सकता है. मकर संक्रांति के बाद आय के स्रोतों में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोग तगड़ा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं. आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी. आपके क्रिएटिव काम से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे. नए संपर्क बनेंगे और लंबे समय से अटके कार्य दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं.
मकर राशि (Makar Rashi) लाभ दृष्टि योग मकर राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खोल सकता है. नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे. पैसों की तंगी धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी. इस दौरान किसी पुराने निवेश से आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है. वाहन या संपत्ति से जुड़ा सुख मिलने की प्रबल संभावना है. किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात संभव है. घर-परिवार में माहौल सुखद रहने वाला है. दांपत्य जीवन में प्रेम व तालमेल बढ़ेगा. बच्चों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








